हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर में वाई-फाई की रेंज को बढ़ा सकते हैं।
नई दिल्ली: हम अपने घर में इंटरनेट कनेक्शन तो ले लेते हैं लेकिन घर में वाई-फाई की सही रेंज नहीं मिलने से हमे काफी दिक्कत होती है। इसकी वजह से हम अपने फोन और लैपटॉप में अच्छी स्पीड से नेट सर्फिंग नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर में वाई-फाई की रेंज को बढ़ा सकते हैं।
जो टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हें फॉलो करने के बाद फिर आप चाहे घर के किसी भी कोने में रहे आपको बराबर सिग्नल मिलेगा। ऐसे में आपको बस ये टिप्स अच्छे से पढ़कर ठीक ऐसा ही करना है।
1. मेटल रिफ्लेक्टर: आपको बता दें कि मेटल रिफ्लेक्टर से आप काफी हद तक वाई-फाई सिग्नल को रुट कर सकते हैं। इसकी मदद से आप इन सिग्नल्स को ठीक से एक जगह पर रुट करने के बाद है स्पीड इंटरनेट कनेक्शन का मजा ले सकते हैं। इन मेटल रिफ्लेक्टर्स को आप आसानी से मार्केट में खरीद सकते हैं।
2. राउटर की लोकेशन: अक्सर हम जिस कमरे में ज्यादा समय रहते हैं वहीं पर वाई-फाई राउटर लगवाते हैं लेकिन यह सही लोकेशन नहीं है। अगर आप घर के सभी कोनों में अच्छा वाईफाई कनेक्शन चाहते हैं तो राउटर को अपने घर के बीच में ही लोकेट करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बगल में कभी भी राउटर को न लगाएं इससे सिग्नल ब्रेक हो जाते हैं।
3. ऊँचाई पर रखें राउटर: हमेशा अपने वाई-फाई राउटर को 6 फीट की ऊंचाई पर ही रखें। ऐसा करने से सिग्नल की स्पीड अच्छी रहती है साथ ही सभी कमरों में एक जैसी कनेक्टिविटी मिलती है।
4. अपडेट करें सेटिंग्स: यह बात कम ही लोग जानते हैं कि जिस कम्प्युटर या लैपटॉप पर आप इंटरनेट कनेक्शन यूज कर रहे हैं उसे समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए इससे आप बिना रुकावट के वाई-फाई का फास्ट सिग्नल ग्रहण कर सकते हैं।