इस मेलवेयर ने कई देशो को अपने जाल में लिया है जिनमें जापान, कोरिया, चीन, भारत और बांग्लादेश के यूजर्स आते हैं। साथ ही यह मेलवेयर हिंदी, बांग्ला, अरबी, रूसी, चाइनीज जैसे दो दर्जन से भी ज्यादा भाषाओं को सपॉर्ट करता है, यही नहीं यह मेलवेयर दिनों-दिन अपने जाल की पकड़ को मजबूत भी करता जा रहा है।
रोमिंग मैंटिस मेलवेयर डीएनएस हाइजैकिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है। डीएनएस हाइजैकिंग ब्राउजर को धोखा देने का काम करती है जिसमें ब्राउजर को यह लगता है कि उसने यूज़र द्वारा डाले गए डोमेन नेम को सही आईपी अड्रेस के साथ मैच कराया है जबकि वह आईपी अड्रेस गलत होता है। वहीं यूज़र को भी यूज कर रहे डोमेन नेम का ओरिजनल यूआरएल आइडी ब्रराउजर अड्रेस बार पर नज़र आता है जिससे यूज़र को कोई शक भी नहीं होता।