नई दिल्ली: फेसबुक की स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम लोगों में काफी लोकप्रिय है। इंस्टाग्राम पर लोग अपनी फोटो तो अपलोड करते ही हैं, साथ ही यह फोटो शेयरिंग साइट कई लोगों के लिए कमाई का भी ज़रिया बनता जा रहा है। वहीं इस्टाग्राम पर लोग अपना काफी समय भी गुजारते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम उस वक्त बोझ सा लगने लगता है जब हमारे इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ऐसे होते हैं जो लगातार 'पोस्ट' और 'स्टोरी' अपलोड करते रहते हैं, जो कई लोगों की परेशानी का कारण भी बनता है। कई बार तो एक ही यूजर की तरफ से बार-बार किए जा रहे 'पोस्ट' और 'स्टोरी' हमें परेशान करने लगते हैं लेकिन हम चाह कर भी उस यूज़र को अनफॉलो नहीं कर सकते हैं। आए दिनों इंस्टाग्राम भी अपनी यूज़र्स की सुविधा को देखते हुए कई अपडेट्स करता रहता है। अभी हाल में ही यह ख़बर आई थी कि इंस्टाग्राम एक और नया फीचर लेकर आ रहा है। जिससे आप इस प्लेटफॉर्म पर अपना कितना समय बर्बाद या खर्च करते हैं, इंस्टाग्राम पर यह भी पता किया जा सकता है।