ऐप वर्ल्ड

अब इंटरनेट की मदद से दुनियाभर में कीजिए कॉलिंग, वो भी बिल्कुल नॉर्मल कॉल की तरह

विंग की मदद से आप पूरे देश में यहां तक की विदेशों में भी कॉल कर सकते हैं साथ ही कॉल को रिसीव भी कर सकते हैं।
2 min read
bsnl wing internet calling
BSNL ने लॉन्च की 'Wing' सर्विस, अब इंटरनेट से दुनिया में कहीं भी कीजिए कॉलिंग

नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने पहली इंटरनेट टेलीफोनी सेवा 'Wing' की शुरुआत कर दी है, बता दें कि विंग की मदद से अब इंटरनेट के जरिये कॉलिंग की जा सकती है और ये बिलकुल नॉर्मल कॉलिंग की तरह ही होगा। विंग की मदद से आप पूरे देश में यहां तक की विदेशों में भी कॉल कर सकते हैं साथ ही कॉल को रिसीव भी कर सकते हैं।

बता दें कि WhatsApp और Facebook के अलावा भी सैकड़ो ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जिन्हें इनस्टॉल करके आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, लेकिन इन ऐप्स से कॉल करने के लिए सामने वाले व्यक्ति के फोन में भी वो ऐप इनस्टॉल होना चाहिए नहीं तो बात नहीं की जा सकती है लेकिन बीएसएनएल की विंग सर्विस में ऐसा कोई भी झंझट नहीं है, इस सर्विस से आप ठीक उसी तरह से कॉल कर सकते हैं जैसा आजतक अपने फ़ोन नंबर से करते आए हैं।

इस सर्विस की ख़ास बात यह है कि इसका इस्तेमाल करके आप देश के किसी भी हिस्से में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं, और इसे इस्तेमाल करने के लिए आप बीएसएनएल के वाईफाई या फिर मोबाइल डेटा के साथ किसी अन्य टेलिकॉम कंपनी के इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि विंग सर्विस के लिए 25 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरु होंगे।

Updated on:
12 Jul 2018 10:18 am
Published on:
12 Jul 2018 07:52 am