17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जियो की तर्ज पर BSNL लाया IPL पैक, रोजाना मिलेगा 3 जीबी डाटा

बीएसएनएल के इस आईपीएल पैक को अनलिमिटेड डाटा एसटीवी 248 नाम दिया गया है।
2 min read
Google source verification

image

Manoj Kumar

Apr 06, 2018

BSNL Offer

नई दिल्ली। निजी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की तर्ज पर दूरसंचार सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पैक लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इस आईपीएल पैक को अनलिमिटेड डाटा एसटीवी 248 नाम दिया गया है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि 248 रुपए के इस विशेष डाटा पैक में 153 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें आईपीएल मैच के दौरान 51 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 3 जीबी अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किए गए इस 248 एसटीवी की ऑफर अवधि 7 से 30 अप्रैल तक है। इस दौरान यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि बीएसएनएल देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में गिनी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की पकड़ मजबूत मानी जाती है।

निजी कंपनियों की तर्ज पर ऑफर ला रही है BSNL

सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल पिछले काफी समय से निजी क्षेत्र की कंपनियों से मुकाबले के लिए एक के बाद एक आकर्षक ऑफर लेकर आ रही है। बीएसएनएल का मुख्य मुकाबला निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो और वोडाफोन से माना जाता है। जियो और वोडाफोन की ओर से फ्री कॉलिंग और डाटा का ऑफर पेश किए जाने के बाद बीएसएनएल ने भी कई खास पैक लॉन्च किए हैं।

जियो भी पेश कर चुकी है IPL पैक

इससे पहले निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी खास आईपीएल पैक लॉन्च कर चुकी है। जियो ने 251 रुपए में 102 जीबी का पैक पेश किया है। इस पैक की अवधि भी आईपीएल के जारी रहने तक यानी 51 दिनों की है। इस पैक में जियो ग्राहकों को 2.45 रुपए में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा दे रहा है। जियो के इस ऑफर के बाद टेलीकॉम सेक्टर में प्राइस वॉर छिड़ने की संभावना जताई जा रही थी, जिसकी शुरुआत बीएसएनएल ने कर दी है।