ऐप वर्ल्ड

Coronavirus से लड़ रहे डॉक्टर्स को Google ने Doodle बनाकर किया शुक्रिया

Coronavirus: डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को Google ने Doodle बनाकर किया शुक्रिया Doodle पर क्लिक करते ही मिलेगी COVID-19 महामारी से जुड़ी जानकारी

less than 1 minute read
Coronavirus: Google Doodle Thanks Doctors, Nurses, Medical Workers
Coronavirus: Google Doodle Thanks Doctors

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही है। इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो घरों से निकलकर आपकी मदद कर रहे है। इसमें डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। COVID-19 महामारी के दौरान समाज के प्रति इनके योगदान को देखते हुए Google ने Doodle बनाकर इन्हें धन्यवाद किया है।

Doodle पर क्लिक करते ही आपको कोरोवायरस से जुड़ी खबरें और जानकारियां मिलेगी। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें डॉक्टर्स द्वारा लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के कुछ टिप्स दिए गए हैं। साथ ही मेडिकल स्टाफ लोगों से घर रहने का आग्रह कर रहे हैं।

बता दें कि कोरोनावायरस के चलते भारत में 21 दिनों को लॉकडाउन किया गया है जो कल यानी 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं देश में इस महामारी से अब तक 273 लोगों की जान जा चुकी हैं और 7,000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

इससे पहले गूगल ने अपने खास डूडल से लोगों को कोरोना से बचने के तरीकों के बारे में बताया था, जिसमें, 40 सेकेंड तक हाथ को धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना और हाथ को चेहरे से टच न करने की सलाह दी गयी थी।

Published on:
13 Apr 2020 10:19 am