ऐप वर्ल्ड

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा ये सरकारी APP

चुनाव आयोग ने 'cVIGIL' नाम का ऐप लॉन्च कर दिया है जो चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसेगा।
less than 1 minute read
Jul 05, 2018
voting app
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा ये सरकारी APP

नई दिल्ली: हमारे देश में समय-समय पर चुनाव होते रहते हैं जिनका मकसद ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना होता है जो विकास कार्य करवाए साथ ही जनता की सेवा करे लेकिन चुनाव के दौरान लगातार गड़बड़ी की खबरें आती रहती हैं, जिनमें ईवीएम हैकिंग और फर्जी वोटिंग की शिकायतें प्रमुख हैं। आम लोग इन गड़बड़ियों की शिकायत नहीं कर पाते थे लेकिन इन गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने 'cVIGIL' नाम का ऐप लॉन्च कर दिया है जो चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसेगा।

इस ऐप का इस्तेमाल करके आप चुनाव में गड़बड़ी करने वालों का वीडियो बना सकते हैं साथ ही उनसे जुड़ी हुई जानकारियां सीधे चुनाव आयोग तक पहुंचा सकते हैं जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की भी जानकारी इस ऐप के जरिए चुनाव आयोग को दी जा सकती है। ये ऐप एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए लॉन्च किया गया है।

जानें कैसे काम करता है ये ऐप

Published on:
05 Jul 2018 10:39 am