19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 10 सेकंड में शरीर की दुर्गन्ध से निजात दिलाएगा ये गैजेट, कीमत भी बेहद कम

मार्केट में ES-100 नाम का गैजेट आ गया है जो पसीने की दुर्गन्ध से निजात दिलाने में आपकी मदद करेगा।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jul 05, 2018

body odor detector

महज 10 सेकंड में शरीर की दुर्गन्ध से निजात दिलाएगा ये गैजेट, कीमत भी बेहद कम

नई दिल्ली: जो लोग काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर भागते दौड़ते रहते हैं उन्हें गर्मी की वजह से काफी पसीना आता है। पसीने की वजह से शरीर पर बैक्टीरिया आ जाते हैं और दुर्गन्ध आने लगती है। शरीर की दुर्गन्ध की वजह से लोगों को कई बार नहाना पड़ता है और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर बॉडी स्प्रे ना इस्तेमाल किया जाए तो पसीने की वजह से लोगों को काफी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन अब मार्केट में ES-100 नाम का गैजेट आ गया है जो पसीने की दुर्गन्ध से निजात दिलाने में आपकी मदद करेगा।

जानें कैसे काम करता है ये गैजेट

ES-100 नाम का ये गैजेट दरअसल आपके शरीर की दुर्गन्ध के बारे में बताता है। इस गैजेट की मदद से आप ये बात जान सकते हैं कि आपके शरीर से कितनी दुर्गन्ध आ रही है। दरअसल इस गैजेट में एक स्केल लगी होती है जिसमें 1 से 10 तक नंबर लिखे होते हैं जो आपकी दुर्गन्ध बताते हैं। इस गैजेट को अपने शरीर के पास लाते ही 10 सेकंड में ये आपको बता देगा कि आपके शरीर से कितनी दुर्गन्ध रही है।

आपको बता दें कि इस गैजेट को शरीर के पास लाने के बाद अगर 0 नंबर दिखाए तो मतलब आपके शरीर से कोई दुर्गन्ध नहीं आ रही है। अगर इस मीटर में 1 से 5 तक नंबर दिखाए तो समझिए कि आपके शरीर की दुर्गन्ध झेलने लायक है लेकिन अगर ये नंबर 5 से ऊपर जाते हैं तो समझ जाइए कि शरीर की दुर्गन्ध बर्दाश्त से बाहर है। बता दें कि ये गैजेट एल्कोहल की मात्रा जांचने वाले गैजेट जैसा ही होता है। अगर आप भी इस गैजेट को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 3 से 4 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। यह गैजेट उन लोगों के बड़े काम आएगा जो पूरा दिन गर्मी में भागदौड़ करते रहते हैं।