ऐप वर्ल्ड

Faceapp आपकी प्राइवेसी में लगा रहा है सेंध, डाउनलोड करने से पहले हो जाएं सावधान

आपको बूढ़ा बना देगा FaceApp 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है FaceApp खतरें आ सकती है यूजर्स की प्राइवेसी
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2019, 12:00 PM IST
FaceApp
ये ऐप आपको बना देगा बूढ़ा, आपकी प्राइवेसी में लगा सकता है सेंध

नई दिल्ली: इन दिनों FaceApp ( फेसऐप) भारत में खूब पॉपुलर हो रहा है। FaceApp को 14 फरवरी साल 2017 में लॉन्च किया गया था और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। इस ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है और अभी तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों इसे डाउनलोड कर चुके हैं और इसे आखिरी बार 10 जुलाई को अपडेट किया गया है। इस ऐप के जरिए आप वीडियो बना सकते है और फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।

चलिए आज हम इसी ऐप के बारे में बताते हैं कि ये ऐप एंटरटेनमेंट के जरिए आपकी सुरक्षा में कैसे सेंध लगा सकता है। इस ऐप में बाल, दाढ़ी और स्माइल समेत कई सारे फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बूढ़े होने वाले फीचर का इस्तेमाल किया जा रहा है और लोग अपने फोटो को एडिट करके खुद को बूढ़ा बना रहे हैं। एक तरफ लोग एंटरटेन हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स प्राइवेसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि फोटो गैलरी का एक्सेस लॉक होने के बाद भी ये ऐप गैलरी से फोटो एक्सेस कर रही है।

अगर FaceApp की प्राइवेसी पॉलिसी की बता करें तो उसमें साफ शब्दों में कहा गया है कि उसकी सर्विस ऑटोमैटिकली कुछ लॉग फाइल इनफॉर्मेशन रिकॉर्ड करती है, जिसमें यूजर्स का वेब रिक्वेस्ट, आईपी अड्रेस, ब्राउजर टाइप, URL और इस सर्विस में कितनी बार इंटरऐक्ट करते हैं वो सभी शामिल होते हैं। गौरतलब है कि इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी कर रहे हैं। इस ऐप की मदद से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी एक फोटो एडिट की गयी है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही है।

Updated on:
18 Jul 2019, 12:00 PM IST
Published on: