ऐप वर्ल्ड

सावधान ! गूगल प्ले स्टोर पर हैं 22 फेक रिलायंस जिओ कॉइन एप्स

रिलायंस की क्रिप्टो करंसी जिओ कॉइन की एप्स गूगल पर प्ले स्टोर पर मौजूद हैं

2 min read
Feb 02, 2018

रिलायंस की क्रिप्टो करंसी जिओ कॉइन की कुछ नकली वेबसाइट चलने की हाल ही में खबरें आईं थी। लेनिक अब पता चला है कि गूगल प्ले स्टोर पर जिओ कॉइन की कई फर्जी एप्स भी आ चुकीं है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर कम से कम 22 फर्जी जिओ कॉइन एप्स डाउनलोड के लिए मौजूद हैं।

ये एप्स जिओ कॉइन, जिओ कॉइन बाइ और जिओ कॉइन क्रिप्टो करंसी जैसे नामों से उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकतर एप्स को 1,000 से अधिक यूजर्स डाउनलोड भी कर चुके हैं। लेकिन इनमें से 3 एप्स ऐसी हैं जिनको 1 से 5 हजार यूजर्स ने जबकि 2 एप्स को 10 से 50 हजार यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

इनमें से कुछ एप्स के डिस्क्रिप्शन पेज पर बताया गया है कि वे कुछ टास्क के बदले जिओ कॉइन ऑफर कर रही हैं। गौरतलब इस साल की शुरुआत से ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट हाउस रिलायंस इंडस्ट्रीज 2018 में अपनी क्रिप्टोकरंसी लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन अपनी जिओ कॉइन एप्स होने से इंकार किया है।

सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने भी एंड्रॉयड यूजर्स को ऐसी किसी भी एप को डाउनलोड नहीं करने की चेतावनी दी है। ये नकली एप्स यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरा सकती हैं और उनका अपने हिसाब से यूज कर सकती हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट शोमिरन दास गुप्ता के मुताबिक इन एप्स में कुछ मैलवेयर हो सकते हैं जो यूजर के स्मार्टफोन की प्रोसेसिंग पावर इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है की 2017 में क्रिप्टोकरंसी के दामों में आए अप्रत्याशित उछाल के बाद इनकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई।

JIO के बाद फ्री में मोबाइल दे रही Idea

JIO को टक्कर देने के लिए Idea ने एक नया ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर के तहत आइडिया फ्री प्रभावी कीमत वाला मोबाइल दे रही है। इसके लिए आइडिया ने मोबाइल बनाने वाली भारतीय कंपनी कार्बन के साथ पार्टनर्शिप की है। कंपनी 999 रुपए का मोबाइल खरीदने पर 1,000 रुपए का कैशबैक दे रही है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी ! अब महज 4 रुपए में करा सकेंगे मोबाइल नंबर पोर्ट
Published on:
02 Feb 2018 09:51 am
Also Read
View All