Flipkart की अगली सेल 15 मई से हो रही शुरू स्मार्टफोन्स से लेकर इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट इस बैंक के कार्ड पर मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Summer सेल की समाप्ती के तुरंत बंद ही कंपनी ने अपने अगले सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी इसी महीने big shopping days सेल लेकर आ रही है। इस सेल की शुरुआत 15 मई को होगी जो 19 मई तक चलेगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस सेल में ग्राहक स्मार्टफोन्स से लेकर कई सारे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
फिलहाल कंपनी ने अभी तक सेल के दौरान मिलने वाले प्रोडक्ट्स और ऑफर्स की जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी कल देगी। लेकिन कंपनी ने इस सेल के लिए एचडीएफसी ( HDFC ) बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत सेल के दौरान इस बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
उम्मीद है कि कंपनी Summer सेल के दौरान बचे हुए स्टोक को इस सेल में डिस्काउंट कीमत के साथ उपलब्ध कराएगी। ऐसे में सेल के पहले दिन लिस्ट किए गए प्रोडक्ट्स को पहली सेल की तरह उपलब्ध कराया जाएगा। Summer Carnival सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट प्रतिशत की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट दी जा रही थी। वहीं, JBL, Sony और Boat के स्पीकर्स को 70% तक की छूट के साथ उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा कैमरे पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा था।