ऐप वर्ल्ड

Gionee ने उतारा S10 Lite फोन, एकसाथ चलाएं 3 Whatsapp अकाउंट

Gionee S10 Lite स्मार्टफोन में ने 16MP सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम है

2 min read
Dec 24, 2017
gionee s10 lite

चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ने भारत में क्रिसमस और ईयर एंड के मौके पर अपना नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसको Gionee S10 Lite मॉडल नेम से उतारा है। जिओनी एस10 लाइट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा है जिसके साथ फ्लैश भी है। इसकी कीमत 15,999 रुपए रखी गई है। जियोनी S10 लाइट को 23 दिसंबर से ही ऑफलाइन बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसको गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध कराया जा रहा है।

एकसाथ चलाएं 3 व्हाट्सएप अकाउंट
जिओनी की ओर से एस10 लाईट बजट स्मार्टफोन को कस्टमर्स के लिए नए साल पर तोहफा भी माना जा रहा है। इस फोन के 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी दी गई है। साथ ही इसमें व्हाट्सएप क्लोन फीचर भी मौजूद है जिसकी मदद से इस स्मार्टफोन में तीन व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं।


Gionee S10 Lite के स्पेसिफिकेशंस
जियोनी S10 लाइट स्मार्टफोन में दो नैनो सिम स्लॉट हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट ओएस पर आधारित कंपनी के इनहाउस एमिगो 4.0 यूआई पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। इसमें 1.4GHz स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर और 4 जीबी की पावरफुल रैम दी गई है।

पावरफुल बैटरी
कैमरा इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खसियत इसमें दिया गया 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर कैमरा और फ्लैश के साथ दिया गया 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है तथा 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड एक्सटरनल मेमोरी के तौर पर लगता है। जिओनी के इस स्मार्टफोन में होमबटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जियोनी S10 लाइट 3100mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी मौजूद हैं। अपने सेगमेंट में यह फोन वीओ, ओप्पो और एमआई के कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।

Published on:
24 Dec 2017 02:21 pm