ऐप वर्ल्ड

Coronavirus से बचने के लिए अब Google देगा टिप्स, बस यहां करना है एक क्लिक

Google Home Page पर मिलेगी Corona सेफ्टी टिप्स Google ने अपने Twitter पर शेयर किया Corona सेफ्टी टिप्स

less than 1 minute read
Feature image

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का दुनियाबर में खौफ फैला हुआ है और इसकी को रोकने के लिए टेक दिग्गज गूगल ने अपने होमपेज को अपडेट कर दिया है, जहां कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और सेफ रहने के लिए 5 टिप्स बताए जाएंगे। इस पांच टिप्स को गूगल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है।

इसके लिए गूगल ने अपने होमपेज पर एक स्पेशल अलर्ट बॉक्स ऐड किया है, जहां 'DOTHEFIVE: Help Stop Coronavirus' लिखा हुआ है। ये बॉक्स गूगल सर्च बार के ठीक नीचे की ओर दिया गया है। इसे क्लिक करते ही 5 टिप्स दिखाई देगा।

गौरतलब है कि सभी सोशल मीडिया साइट्स कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के सुझाव व जानकारी साझा कर रही हैं ताकि इस बयानक बीमारी से लड़ा जा सके। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से 4 लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं 251 से ज्यादा लोगों इस बीमारी की चपेट में है। कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए कल यानी रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से खुद ही इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Published on:
21 Mar 2020 04:29 pm