ऐप वर्ल्ड

गूगल Files Go एप का नया अपडेट हुआ जारी, आया फाइल्स डिलीट करने का नया तरीका

Google के इस Files Go एप अपडेट में डुप्लीकेट फाइल्स को डिलीट करने का नया तरीका दिया गया है
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 9:21 AM IST
files go app

गूगल ने अपने ‘फाइल्स गो’ एप का नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट को तेज सर्च एक्सपीरियंस के लिए जारी किया गया है।इस नये अपडेट के बाद अब एंड्रॉयड यूजर्स आसानी से डुप्लीकेट फाइल्स को डिलीट करने से पहले उसे लोकेट कर सकेंगे। Google के इस Files Go एप में अपडेट ऐसे समय में आया है जब गूगल ने पिछले सप्ताह ही ‘गूगल बैकअप स्पोर्ट’ को ‘फाइल्स गो’ एप से लिंक किया है। इस एप को फोन में स्टोर फाइल्स को मैनेज करने के लिए यूज किया जाता है।


कंपनी ने अपने इस नए एप का साइज बहुत हल्का रखा ताकी कम रैम वाले फोन्स में भी आसानी से रन कर सकेहै। माना जा रहा है कि नये अपडेट के बाद इस एप का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले के मुकाबले और अच्छा होगा। एप को इस्तेमाल करना पहले से और आसान होगा। यह एप एंड्रॉयड ओरियो( गो एडिशन) डिवाइस में पहले से ही प्रीलोडेड मिलेगा। एप एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम को स्पोर्ट करता है।


नये अपडेट के बाद एप का सर्च इंजन और तेज हो चुका है। एप सर्च हिस्ट्री को स्पोर्ट करता है, इस कारण ये कई बार ऑटोमैटिक आपके सर्च रिजल्ट को पेश कर देगा। इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको फाइल टैब को ओपेन करना पड़ेगा। इसके बाद सर्च आइकन पर टैप करके आप आपने फाइल्स के नाम को टाइप कर सकते हैं और सर्च कर सकते हैं। एप को इंटरनेट की जरूरत नहीं है। एप ऑफलाइन काम करता है। इससे पहले इसे बीटा वर्जन में भी टेस्ट किया गया था। आप एक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एप की साइज 7 एमबी है।

अब हिंदी में भी आया गूगल अस्सिटेंट
इससे पहले गूगल अस्सिटेंट अब हिंदी में भी उपलब्ध कराया जा चुका है। इसका मतलब यह है की अब यूजर्स गूगल असिस्टेंट को हिंदी भाषा में भी कमांड कर पाएंगे। यूजर्स अलार्म सेट करने से लेकर फास्टेस्ट रूट ढूंढ़ने तक के लिए गूगल अस्सिटेंट से हिंदी में पूछ सकते हैं। गूगल असिस्टेंट हिंदी को डिवाइस की सेटिंग में जाकर हिंदी भाषा का चयन कर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद यूजर्स को गूगल सर्च एप के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना होगा।

ऐसे करें यूज
असिस्टेंट का इस्तेमाल शुरू करने के लिए होम बटन को होल्ड और टैप कर के रखें या वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट करने वाले फोन्स पर Ok Google बोलें। गूगल असिस्टेंट यूजर्स को अलार्म सेट करने, टेक्स्ट मैसेज भेजने या वॉयस कमांड के जरिए निर्देश देने की सुविधा देता है।

इस डिवाइसेज पर हुआ उपलब्ध
हिंदी में गूगल अस्सिटेंट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलौ या उससे ऊपर की डिवाइसेज पर रोल आउट कर दिया गया है। इसी के साथ एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0, आईफोनआईओएस 9.1 और उससे ऊपर और एंड्रॉयड ओरियो जो एडिशन डिवाइसेज पर भी यह जल्द उपलब्ध कराया जा रहा है।

Published on: