आजकल Google Play Store पर कई तरह के मोबाइल एप मौजूद हैं जिनसे कई तरह के काम करना आसान हो जाता है। इनमें गेम, मैसेजिंग एप, फोटो एप और म्यूजिक एप मौजूद हैं। लेकिन यह जरुरी नहीं है कि जो एप आप डाउनलोड कर रहे हैं वो असली हो। क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई ऑरिजनल एप्स के नकली वर्जन भी मौजूद हैं जो यूजर्स के लिए परेशानी का सबब हो सकते हैं। इस बारे में बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिससे पता चला है कि Google Play Store पर कई ऐसे एप हैं जो नकली है और जिन्हे अपने फोन में इनस्टॉल करने से आपके फोन में वायरस या फोन हैक भी हो सकता है। ये जानना कोई बहुत मुश्किल नहीं होता, केवल आपको थोड़ी सी जानकारी और सतर्कता की जरूरत होती है। कुछ ऐसे तरीके है जिनकी सहायता से आप नकली एप की पहचान कर सकते हैं।