ऐप वर्ल्ड

घर बैठे मोबाइल से बदलें Aadhar Card Address, जानें पूरा प्रोसेस

Aadhar Card Address Update करने का आसान तरीका घर बैठे बदलें Aadhar Card Address

2 min read
How to Change Address in Aadhar Card?

नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhar Card) हर काम के लिए आज की तारीख में बहुत जरूरी बन गया है, फिर बैंक, राशन या फिर रसोई गैस से जुड़ा ही काम क्यों न करना हो। ऐसे में कई बार होता है कि Aadhar Card पर घर का पता दूसरे जगह का होता है और हम कई दूसरे जगह रह रहे होते हैं तो सरकारी काम के लिए एड्रेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड पर एड्रेस (Aadhar Card Address Update Online ) बदलना बताते हैं, जिससे की हर मुश्किल मिनटों में आसान हो सके।

Update Aadhaar Address Online

Aadhar Card Address बदलने के लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट ( https://uidai.gov.in/ ) पर जाए और फिर Aadhaar Online Services पर क्लिक करें, जहां आपको Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा, जिसे क्लिक करते ही आपको Address Update Request (Online) का विकल्प दिखाई देगा। अब इसपर ऑप्शन पर क्लिक करें। इस दौरान एक OTP आपके नंबर पर आएगा, जिसे एंटर करके आगे बढ़ना है और Data Update Request पर क्लिक करना है। इसके बाद Address वाले विकल्प पर क्लिक करें । ऐसा करते ही Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप अपना नया पता एंटर करके सबमिट अपडेट पर क्लिक करें।

Mobile पर Aadhar Card Address की मिलेगी जानकारी

इस दौरान आपसे कुछ डेटा मांगा जाएगा जैसे- पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि हैं। बता दें कि इसके साथ साइन भी मांगा जाएगा तो इनपर साइन करके इसकी फोटोकॉपी अपलोड करें। इसके बाद इसमें से किसी एक आईडी को जमा करें। इसके बाद अपने पास के बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और रिक्वेस्ट सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस दौरान आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप रिक्वेस्ट की एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद कुछ दिन बाद आपका नया पता अपडेट हो जाएगा और आपको ई-मेल या मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन मिलेगा।

Updated on:
21 Apr 2020 08:40 pm
Published on:
21 Apr 2020 04:41 pm
Also Read
View All