
नई दिल्ली। वीडियो शूट करने के लिए जब स्मार्टफोन कैमरे की बात की जाती है तो ऐप्पल के आईफोन के कैमरे की क्वालिटी हमेशा बेह्तरीन बताई जाती है। आईफोन पर हाई क्वालिटी के वीडियो शूट किए जा सकते हैं। इससे वीडियो देखने का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।
पर कई बार इन वीडियो की वजह से फोन में स्टोरेज की समस्या हो जाती है। साथ ही ईमेल के ज़रिए भी ऐसे वीडियो नहीं भेजे जा सकते जो साइज़ में ज़्यादा बड़े हो। ऐसे में वीडियो को कंप्रेस करना पड़ता है।
आईफोन पर कैसे कंप्रेस करें वीडियो?
आईफोन (iPhone) पर वीडियो कंप्रेस करने का डिफॉल्ट फीचर नहीं है। पर थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से यह आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐप्पल (Apple) के आईफोन पर वीडियो कंप्रेस करने के आसान स्टेप्स पर।