WhatsApp का हर नया Features सबसे पहले ऐसे करें अपडेट इस सेटिंग के जरिए WhatsApp के नए फीचर्स का कर सकेंगे सबसे पहले इस्तेमाल
नई दिल्ली। व्हाट्सऐप (WhatsApp) हर दिन नए फीचर्स अपडेट करता रहता है, लेकिन आज आपको बताएंगे कि सबसे पहले कैसे आप व्हाट्सऐप के नए फीचर को अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी किसी भी अपडेट को सबसे पहले फीचर्स बीटा टेस्टिंग ( Beta Testing) के लिए पेश करती है और फिर उसे स्टेबल वर्जन (stable version) के लिए लॉन्च किया जाता है।
हाल ही व्हाट्सऐप ने ग्रुप कॉलिंग फीचर में बदलाव करते हुए इसमें वीडियो चैट करने वालों की संख्या 4 लोग से बढ़ाकर 8 लोगों की कर दी गयी है। हालांकि इस फीचर को फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। वही ये एंड्रॉयड के बीटा (v 2.20.133) यूजर्स के लिए भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फीचर को बिना स्टेबल अपडेट के भी आप यूज कर सकते हैं।
ऐसे करें सबसे पहले इस्तेमाल
इसके लिए आपको बीटा वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपने इंटरनेट ब्राउजर से Sign up करके डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप टेस्टर बन सकते हैं। ऐसे करते ही आपको कुछ घंटे बाद नए फीचर का लिंक डाउनलोड करके के लिए मिल जाएगा।
एंड्रॉयड फोन में WhatsApp beta वर्जन डाउनलोड करने के लिए Google Play Store पर जाकर व्हाट्सऐप को सर्च करें और Become a Beta Tester सेक्शन में जाकर Im In बटन पर टैप करें और Join पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपका Whatsapp बीटा वर्जन अपडेट हो जाएगा।