लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 9 स्मार्टफोन में 1,080x2,340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्किन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन MediaTek Hellio G85 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें 6GB रैम दिया जा सकता है। पावर के लिए 5,020mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।