ऐप वर्ल्ड

Instagram इस ऐप को करने जा रहा है बंद, जानिए क्या है पूरा मामला

Instagram बंद करने जा रहा ये ऐप अक्टूबर में इंस्टाग्राम ने अपने फॉलोविंग टैब को किया था खत्म

less than 1 minute read
instagram

नई दिल्ली: फेसबुक ( Facebook ) के अधिग्रहण वाला इंस्टाग्राम सोशल मीडिया नियमों का उल्लंघन करने पर लाइक पेट्रोल नाम के एक ऐप को बंद करने जा रहा है। जिन लोगों ने उस ऐप को डाउनलोड किया है, ऐप उन लोगों को अन्य यूजर्स की गतिविधियों की जानकारी देता था।

सीएनईटी की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम ने अपने नियमों का उल्लंघन करने पर ऐप को बंद करने का आदेश भेज दिया है। इसके बाद उम्मीद है कि लाइक पेट्रोल डाटा इकट्ठा नहीं कर पाएगा और पब्लिशर्स को ऐप बंद करना होगा। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने सीएनईटी को बताया कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने में शामिल कंपनियों पर हम कार्रवाई करते हैं। लाइक पेट्रोल यूजर्स का डाटा चुरा रहा था, इसलिए हम उसके खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहे हैं।

इससे पहले अक्टूबर में इंस्टाग्राम ने अपने फॉलोविंग टैब को खत्म कर दिया था। यह टैब उन पोस्ट्स और अकाउंट्स की जानकारी देता था, जिनसे उनके फ्रेंड्स जुड़े हैं। इंस्टाग्राम ने हाल ही में रेस्ट्रिक्ट नाम का एक नया मोड़ भी लाया है जो यूजर्स उन लोगों पर रोक लगा सकेंगे जो उनके खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स करते हैं।

Published on:
02 Nov 2019 02:49 pm
Also Read
View All