नई दिल्ली: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y19 को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरा, वाटरड्रॉप नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आता है। थाइलैंड में वीवो वाई19 को करीब 16,400 रुपये में उतारा गया है। फोन को मैगनेटिक ब्लैक और स्प्रिंग व्हाइट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ खरीद सकते हैं।