ऐप वर्ल्ड

Instagram यूजर्स को जल्द मिलेगा अपने डाटा पर ज्यादा कंट्रोल

इस नए फीचर को लागू होने में करीब 6 महीने लग जाएंगे Instagram एक अपडेटेड ऑथराइजेशन स्क्रीन भी ला रहा है
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 10:11 AM IST
instagram

नई दिल्ली: फेसबुक के अधिग्रहण वाले इंस्टाग्राम ने मंगलवार को एक नए फीचर की घोषणा की, जो यूजर्स को उसकी उस निजी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल देगा, जिसे वे ऐप के माध्यम से किसी थर्ड पार्टी से साझा करते हैं। कंपनी ने कहा कि इसे लागू होने में लगभग छह महीने लग जाएंगे। कोई यूजर सेटिंग-सिक्योरिटी-एप्स और वेबसाइट्स में जाकर यह पता कर सकता है कि किसी थर्ड पार्टी सर्विस ने उसका डाटा लिया है।

कंपनी ने एक बयान में बताया, "यह जरूरी है कि यूजर जो डाटा शेयर करते हैं, हम उसे सुरक्षित करें। हम लोगों द्वारा उनके द्वारा अन्य एप्स और सर्विसेज के साथ साझा किए गए डाटा पर भी उनका कंट्रोल बढ़ाना चाहते हैं।"

कंपनी ने कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको पता चल जाए कि थर्ड पार्टी आपसे कौन से डाटा के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है, हम एक अपडेटेड औथराइजेशन स्क्रीन ला रहे हैं जो थर्ड पार्टी की सभी रिक्वेस्ट की सूची बना देगा। जिसके बाद स्क्रीन पर आपको कैंसिल या ऑथराइज का ऑप्शन दिया जाएगा।"

इंस्टाग्राम एक अपडेटेड ऑथराइजेशन स्क्रीन भी ला रहा है, जो यूजर्स को नोटिस दे देगा जब कोई थर्ड पार्टी उस डाटा को यूज करने की रिक्वेस्ट करेगा। इंस्टाग्राम ने वैश्विक रूप से रेस्ट्रिक्ट नाम का नया मॉडल भी लाया है, जिसकी सहायता से यूजर्स उन लोगों को रोक सकते हैं जिन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट किया है। कोई यूजर सिर्फ कमेंट पर सेटिंग में प्राइवेसी टैब के माध्यम से बायीं तरफ स्वाइप कर उस कमेंट को हटा सकेगा या उस यूजर की प्रोफाइल पर जाकर उसे रेस्ट्रिक्ट कर सकेंगे जिसे आप रेस्ट्रिक्ट करना चाहते हैं।

Published on: