OnePlus TV में 55 इंच का 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो क्वॉन्टम डॉट टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके स्क्रीन का रिजॉल्यूशन (1920x1080) पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95.7% का है। इसमें Dolby Vision औरHDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए इस टीवी में 8 स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 फ्रंट और 2 बैक में हैं। इस टीवी के यूजर्स को स्मार्टफोन की तरह ही तीन साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट मिलता रहेगा। यूजर्स को इस टीवी में अमेजन, वूट, नेटफ्लिक्स, इरोस नाव, सन एनएक्सटी जैसे डिजिटल कंटेंट की सुविधा मिलेगी।