फोटोग्राफी के लिए फोन में वर्टिकल साइज में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का सुपर मेक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में सिक्योरिटी के लिहाज से फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3-इन-1 कार्ड स्लॉट, VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS के साथ A-GPS, GLONASS और एक माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।