इससे पहले कंपनी ने Airtel Digital TV All Channels Pack पेश किया था, जिसमें 226 चैनल मौजूद है। एयरटेल डिजिटल टीवी ऑल चैनल्स पैक में सब्सक्राइबर्स को एंटरटेंमेंट, इंफोटेंमेंट, न्यूज और स्पोर्ट्स समेत कई बेहतरीन चैनल्स देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं इस नए प्लान में गुजराती सिनेमा, ETV2, जेमिनी TV HD, जया मैक्स, खुशी TV, न्यूज 18 कन्नड़, सूर्या मूवीज, ZEE बांग्ला HD, ZEE पंजाबी और ZEE तमिल HD चैनल्स शामिल हैं। वहीं Disney, Disney International HD, निक, पोगो और Sony Yay जैसे कई शानदार किड्स चैनल भी मौजूद है।