5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब Reliance Jio वीडियो के जरिए अपने यूजर्स को कर रहा समझाने की कोशिश, जानें क्या है ICU चार्ज

Reliance Jio ने ICU के नए नियम को लेकर की वीडियो जारी Reliance Jio के वीडियो में ICU के नए नियम को अस्थाई बताया गया Jio दूसरे नेटवर्क पर आधे घंटे की कॉलिंग के लिए यूजर्स से 1.80 रुपये चार्ज कर रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 15 Oct 2019, 1:10 PM IST

vishaljio.jpg

नई दिल्ली: Reliance Jio ने इस महीने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए नए नियम लागू किए हैं। इस नियम के तहत अब जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। यह चार्ज इंटरकनेक्ट यूजर्स चार्ज ( ICU ) के तौर पर लिया जा रहा है। हालांकि जियो से जियो की कॉलिंग पहले की तरह मुफ्त ही रहेगी। कंपनी का यह नया नियम 10 अक्टूबर से लागू हो गया है।

वीडियो में ICU के नए नियम को अस्थाई बताया गया

ICU की वजह से लगे इस नियम की वजह से कंपनी ने अपने यूजर्स को समझाने के लिए कुछ वीडियो ट्वीट किए हैं। इन वीडियो के जरिए कंपनी अपने यूजर्स को यह बता रही है कि दूसरे नेटवर्क पर आधे घंटे की कॉलिंग के लिए यूजर्स को 1.80 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि इतनी ही देर के लिए अन्य नेटवर्क 45 रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। कंपनी अपने दूसरे वीडियो में यह बता है कि यह नया नियम अस्थाई है जिसे जल्द ही खत्म किया जा सकता है।

Jio टॉक-अप वाउचर्स और सुविधाएं

Jio टॉक-अप वाउचर्स कंपनी के पास प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स से IUC चार्ज लेने के लिए 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के प्लान मौजूद हैं। इन प्लान में फिलहाल किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें 10 रुपये के प्लान में यूजर्स को 124 मिनट का नॉन-जियो टॉकटाइम मिलेगा और 100 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1,362 मिनट का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा 10 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा और 100 रुपये के प्लान में यूजर्स 10 जीबी डाटा का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, कंपनी की माने तो 9 अक्टूबर या उससे पहले किसी भी प्लान के रिचार्ज की वैधता खत्म होने तक यूजर्स अन्य नेटवर्क पर मुफ्त में कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।