रिलायंस जिओ का Jio Phone 4G नेटवर्क पर काम करता है जिसमें कई Apps फ्री मिलेंगे
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी द्वारा 0 कीमत पर लॉन्च किए गए Jio Phone की Booking 24 अगस्त से आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों तरह से शुरू है। हालांकि इसके लिए 1500 रुपए की सिक्योरिटी मनी ली जा रही है जिसको 3 साल बाद कंपनी वापस ग्राहकों को लौटा देगी। यह एक की—पैड वाला फीचर फोन है लेकिन इसमें दिए जा फीचर्स किसी स्मार्टफोन से कम नहीं। फीचर फोन होने के बावजूद जिओफोन में एप्स चलेंगे क्योंकि यह 4G नेटवर्क और वीओएलटीई तकनीक पर काम करता है। जिओ की तरफ से इसमें कई सारे एप्स फ्री और प्रीइंस्टॉल्ड दिए जा रहे हैं जिनसें कई तरह के काम किए जा सकेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं जिओ फीचर फोन में आने वाले एप्स और उनसे मिलने वाली सर्विसेज के बारे में जो आपके लिए काफी काम की है।
Jio Phone के फीचर्स
यह एक अल्फा न्यूमेरिक कीपैड वाला हैंडसेट है जिसमें 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले स्क्रीन है। इसके अलावा इसमें एफएम रेडियो, टॉर्च लाइट, हेडफोन जैक भी है। एक्टरनल मेमोरी के तौर पर इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगेगा। साथ ही इसमें फोर-वे नेविगेशन सिस्टम, फोन कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री भी है। इसमें पीछे की तरफ कैमरा भी दिया गया है।
Jio TV App से देख सकते हैं लाइव प्रोग्राम
कंपनी की ओर से इस फोन में जिओ एप्स फ्री और प्री—इंस्टॉल्ड दिए जा रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख जिओ टीवी एप है जिसके तहत यूजर इसमें वीडियो और अन्य प्रोग्राम्स देख सकते हैं। इसको कैबल के जरिए किसी भी तरह के टीवी से कनेक्ट करके जिओ टीवी एप पर मौजूद कंटेंट को टेलीविजन पर लाइव कर देखा जा सकता है। इस फोन से टीवी देखने के लिए आपको 399 रुपए का मासिक रिचार्ज करवाना होगा जिसके बाद आप रोज 3 से 4 घंटे तक लाइव प्रोग्राम्स देख सकते हैं।
ये एप्स भी हैं मौजूद
जिओ टीवी एप के अलावा इस फीचर फोन में जिओ म्यूजिक, जिओ न्यूज, जिओ सिनेमा तथा जिओ बुक जैसे एप्स भी मौजूद रहेंगे। हालांकि इस फोन में व्हाट्सएप और फेसबुक एप्स नहीं आएंगे। क्योंकि इसके लिए कंपनी की ओर अपना चैटिंग एप Jio Chat दिया जा रहा है। इससे आप मैसेजिंग और चैटिंग कर सकते हैं।