ऐप वर्ल्ड

Jio ने ‘डिजिटल उड़ान’ अभियान किया लॉन्च, देशभर के यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Jio ने 'डिजिटल उड़ान’ अभियान किया लॉन्च Reliance Jio ने इसके लिए Facebook के साथ की साझेदारी
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2019, 12:09 PM IST
jio
Jio ने 'डिजिटल उड़ान’ साक्षरता अभियान किया लॉन्च, देशभर के यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

नई दिल्ली:रिलायंस जियो ( Reliance jio ) ने डिजिटल साक्षरता अभियान शुरु किया है। इस अभियान का नाम ‘डिजिटल उड़ान’ ( Digital Udaan ) है। इसके तहत जियो हर शनिवार को लोगों से जुड़ेगा और उन्हें जियो फोन के फीचर्स, इंटरनेट पर सुरक्षित रहने का तरीका और विभिन्न ऐप्स को कैसे इस्तेमाल किया जाए इसकी जानकारी देगा।

‘डिजिटल उड़ान’अभियान के तहत लोगों को 10 भाषाओं में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी। Jio का ये अभियान फिलहाल देश के 13 राज्यों में 200 जगहों पर शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे 7,000 से ज्यादा लोकेशन पर शुरू किया जाएगा। रिलायंस जियो ने इसके लिए फेसबुक ( Facebook ) के साथ साझेदारी भी की है।

इस अभियान के लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि Jio हमेशा भारतीय उपभोक्ता के डिजिटल लाइफ एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए प्रमुख वैश्विक भागीदारों के साथ काम करना चाहती है। उन्होंने ने कहा कि देश में 100% डिजिटल साक्षरता हासिल करने के लिए Jio ने भारत के हर शहर और गांव में इसे ले जाने का संकल्प लिया है।

बता दें कि जियो गीगाफाइबर टेस्टिंग के दौरान यूजर्स को वो सभी सर्विसेज दे रही हैं जो कमर्शल लॉन्च के बाद दी जाएंगी। जियो गीगाफाइबर इस वक्त मौजूद दूसरी ब्रॉडबैंड सेवाओं से काफी अलग रहने वाला है, क्योंकि इसमें तेज और बेहतर इंटरनेट स्पीड के लिए फाइबर ऑप्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है।बता दें कि जियो गीगाफाइबर टेस्टिंग के दौरान यूजर्स को वो सभी सर्विसेज दे रही हैं जो कमर्शल लॉन्च के बाद दी जाएंगी।रिपोर्ट की मानें तो Jio GigaFiber का बेस प्लान 600 रुपये प्रति महीने का होगा, जिसमें यूजर्स को 50Mbps की स्पीड मिलेगी और प्रीव्यू सब्सक्राइबर्स को 100Mbps स्पीड वाले प्लान के लिए प्रति माह 1,000 रुपये देने होंगे।

Published on: