ऐप वर्ल्ड

Lockdown: Online लेन-देन के लिए बेस्ट हैं ये 4 Digital Payment Apps, ऐसे करें इस्तेमाल

Online लेन-देन के लिए Best Digital Payment Apps Mobile रीचार्ज, बिजली व गैस बिल पेमेंट के लिए इस्तेंमाल करें ये ऐप्स

2 min read
Lockdown: Best Online Payment Apps for Safer Translations
Best Digital Payment Apps

नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन का कल यानी 14 अप्रैल आखिरी दिन है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत सरकार इस लॉकडाउन को दोबारा 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा सकती है। इस बीच पैसे का लेन-देन काफी प्रभावित होगा तो चलिए आपको इस परेशानी से निकालने के लिए कुछ ऐप्स की जानकारी देते हैं जिसकी मदद से आप अपने परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को पैसा भेज सकते हैं। इन ऐप्स में Paytm , Google Pay और PhonePe व BHIM App शामिल हैं। इन ऐप्स के जरिए आप मोबाइल रीचार्ज, बिजली व गैस बिल पेमेंट समेत कई काम कर सकते हैं और कैश की समस्या से बच सकते हैं।

Paytm के फायदे

पेटीएम देश का पहला डिजिटल पेमेंट ऐप है जिसे साल 2010 में लॉन्च किया गया, लेकिन इसे ऊचाई साल 2016 में नोट बंदी के बाद मिली। इस ऐप का साइज 36.04MB है और इसे 4.5 स्टार मिले हैं। इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करना है और फिर आईडी क्रिएट करनी है। इसके लिए ऐप में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी एंटर करके वेरिफिकेशन करना होगा। इसकी खासियत ये है कि इसमें बैंक अकाउंट और वॉलेट का ऑप्शन दिया जाता है जो आपके डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाता है। यानी अगर आप बैंक अकाउंट से सीधा भुगतान नहीं करना चाहते हैं तो वॉलेट में रुपये डाल कर उससे पेमेंट कर सकते हैं।

PhonePe App का कैसे करें इस्तेमाल

PhonePe App भी पेटीएम की तरह डिजिटल पेमेंट ऐप है जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन भुगतान के लिए किया जाता है। इसका साइट 30MB है और इसे भी 4.5 स्टार मिला है। Phonepe को फोन में डाउनलोड करें और उसमें नंबर को एंटर करें जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा है। इसके बाद एक मजबूत पासवर्ड तैयार करें ताकि कोई आपके ऐप को हैक न कर सकें। इसके बाद आसानी से पैसा भेज सकते हैं।

Google Pay

गूगल प्ले ने का इस्तेमाल बिल्कुल फोन पे की तरह ही किया जाता है और ये यूजर्स की सुरक्षा का खास ध्यान देता है। गूगल पे भारत में काफी कम समय में पॉप्युलर हो गया है। इतना ही नहीं गूगल पे से लेनदेन करने पर यूजर्स को स्‍क्रैच कार्ड के रुप में गिफ्ट भी मिलता है। इस स्‍क्रैच कार्ड में मिलने वाली रकम सीधे गूगल पे से जुड़े आपके बैंक अकाउंट में भेजती है। इस ऐप की खासियत है कि इसमें एक से अधिक बैंक खाते जोड़ सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि सभी बैंक अकाउंट में आपका एक ही मोबाइल नंबर रजिस्‍टर्ड हो।

Bhim App का इस्तेमाल

Paytm, Google Pay और Phone Pe से तुलना करें तो इसके यूजर्स की संख्या इन ऐप्स की तुलना में आधी है। Bhim App को भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है और यूजर्स की ओर से 4.4 स्टार मिले हैं। भीम ऐप फिलहाल 12 भाषाओं में यूजर्स के लिए उपलब्ध है ताकि देश के हर हिस्से में लोगों अपनी भाषा में इसका इस्तेमाल कर सके और पैसे की लेन-ेदन कर सके।

Published on:
13 Apr 2020 02:24 pm