ऐप वर्ल्ड

ट्रैफिक से ना हों परेशान क्योंकि Google Map का नया फीचर दिखाएगा शॉर्ट कट

अगर आप अभी तक गूगल मैप का इस्तेमाल करते होंगे तो अपने देखा होगा की इसपर आप ट्रैफिक का हाल बड़ी आसानी से जान सकते हैं

2 min read
Jun 15, 2018
ट्रैफिक से ना हों परेशान क्योंकि Google Map का नया फीचर दिखाएगा शॉर्ट कट

नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली में हुए Google for India नाम के कार्यक्रम में गूगल के नए फीचर्स को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गयी हैं जो आने वाले दिनों में यूजर्स के बड़े काम आ सकती हैं। इस कार्यक्रम में वैसे तो कई बड़े ऐलान किए गए लेकिन इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहा गूगल मैप्स में 'टू व्हीलर फीचर्स' जिसे लेकर सभी यूजर्स बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

अगर आप अभी तक गूगल मैप का इस्तेमाल करते होंगे तो अपने देखा होगा की इसपर आप ट्रैफिक का हाल बड़ी आसानी से जान सकते हैं साथ ही अगर किसी सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है तो ये ऐप लाल रंग से उस सड़क को दिखाने लगता है और आपको समय-समय ट्रैफिक की सटीक जानकारी भी देता है। बता दें कि गूगल मैप का टू व्हीलर फीचर ऐसे लोगों ऐसे लोगों के काफी काम आएगा जो अक्सर ट्रैफिक की समस्या में फंस जाते हैं।

ये भी पढ़ें

परिवहन विभाग की सख्ती, लागू की नई व्यवस्था

यह ऐप आपको ट्रैफिक के दौरान ऐसा रास्ता दिखाता है जिससे आप कम समय में सही लोकेशन पर पहुंच सकते हैं और आपको रास्ते में किसी भी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी। बता दें कि इस फीचर में अब तक बस और ट्रेन रूट का ऑप्शन था, लेकिन अब इसमें टू-व्हीलर का ऑप्शन भी ऐड कर दिया गया है।

गूगल मैप के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने एंड्राइड फोन को वर्जन v9.67.1 में अपडेट करना पड़ेगा और तब जाकर आप इस नए फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। गूगल ने इस नए फीचर को मोटरसाइकल मोड नाम दिया है। यह फीचर बाइकर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी करंट लोकेशन को सेलेक्ट करना पड़ता है इसके बाद आपको अपनी डेस्टिनेशन को सेट करना होता है फिर आपको नीचे दिखाई देने वाले कार, बाइक, बस और पैदल ऑप्शन से अपनी सुविधानुसार ऑप्शन चुनना है और बस फिर ये ऐप आपको लोकेशन तक पहुंचने का एस्टिमेट समय बताएगा।

ये भी पढ़ें

नियमों को अनदेखा कर गुजरते वाहन चालक
Published on:
15 Jun 2018 01:59 pm
Also Read
View All