ऐप वर्ल्ड

Paytm ने अपना पहला क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च, ऐसे मिलेगा कैशबैक का फायदा

इस क्रेडिट को देश के बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकता है यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड 1% कैशबैक का फायदा Paytm फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के लिए चुकाने होंगे हर महीने 500 रुपये

2 min read
Paytm ने अपना पहला क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च, ऐसे मिलेगा कैशबैक का फायदा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट पेटीएम ( Paytm ) ने अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने सिटी ( City ) बैंक के साथ साझेदारी की है। इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपको हर महीने 500 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन अगर आप एक साल में 50,000 रुपये या इससे अधिक की शॉपिंग करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह नया कार्ड युनिवर्सल अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर के साथ आता है।

ऐसे करें अप्लाई

पेटीएम यूजर्स इस कार्ड के लिए पेटीएम ऐप पर अप्लाई कर सकते हैं। यूजर्स इस क्रेडिट कार्ड के पासबुक के जरिए ऑफर को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। कंपनी की माने तो इस कार्ड पर यूजर्स को अनलिमिटेड 1% कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक को हर महीने क्रेडिट कार्ड में डाल दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस कार्ड पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये तक का प्रोमोकोड मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको इस कार्ड से कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने होंगे।

देश के बाहर भी कर सकेंगे इस्तेमाल

इस क्रेडिट कार्ड को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंनटरनेशनल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें इस कार्ड के जरिए आप शॉपिंग और बिल पेमेंट्स कर सकेंगे। इस कार्ड के लिए आपको 500 रुपये महीने के अलावा एक भी रुपये का कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के जरिए आप शॉपिंग के साथ-साथ कैशबैक ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।

Updated on:
15 May 2019 04:32 pm
Published on:
15 May 2019 04:06 pm
Also Read
View All