ऐप वर्ल्ड

PhonePe ने एंड्रॉइड व IOS के लिए लॉन्च किया चैट फीचर

PhonePe ने नया चैट फीचर किया लॉन्च PhonePe चैट फीचर का एंड्रॉइड व IOS यूजर्स कर सकते हैं इस्तेमाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2020, 3:54 PM IST
PhonePe launched a chat feature for iOS and Android users
PhonePe launched a chat feature

नई दिल्ली: यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बातचीत की सुविधा प्रदान करने के लिए डिजिटल भुगतान कंपनी PhonePe ने ऐप पर एक नया चैट फीचर लॉन्च किया है। इस सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता अब किसी अन्य मैसेजिंग ऐप की आवश्यकता के बिना पैसे का अनुरोध कर सकते हैं या भुगतान की प्राप्ति की पुष्टि कर सकते हैं।

PhonePe के सह-संस्थापक और सीटीओ राहुल चारी ने एक बयान में कहा कि फोन-पे चैट हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए वातार्लाप करते समय उनके संपर्को को पैसे भेजना वास्तव में आसान बनाता है। फोन-पे ऐप पर उपयोगकर्ता की लेन-देन हिस्ट्री उनकी चैट में प्रदर्शित होती है, जो एक अत्यधिक आकर्षक अनुभव होता है। ये बातचीत हिस्ट्री के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को अपने लेनदेन पर नजर रखने में भी सक्षम बनाता है।

चारी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में हम ग्रुप चैट जैसी सुविधाओं के साथ फोन-पे चैट को और आगे बढ़ाएंगे, जो उपयोगकर्ताओं के लिए प्लेटफॉर्म पर दोस्तों और परिवार से पैसे का अनुरोध/एकत्र करना आसान बना देगा। ये फीचर एंड्राएड और आईओएस दोनों डिवाइसों के लिए एक हफ्ते पहले लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, ये 18.5 करोड़ से अधिक फोन-पे यूजर्स के लिए शुरू किया गया है, जो उनके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है।

Published on: