सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक अब 25,999 रुपये और 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि दोनों वेरिएंट की लॉन्चिंग कीमत क्रमश: 28,999 रुपये और 30,999 रुपये रखी गयी थी। फोन प्रिज्म क्रश रेड, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।