ऐप वर्ल्ड

ये 5 App फ्री में दे रहे डेटा, जानिए ये आसान तरीका

आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप फ्री में टॉकटाइम और डेटा पा सकते है। यह सभी ऐप आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगे।

2 min read
ये 5 App फ्री में दे रहे डेटा, जानिए ये आसान तरीका

नई दिल्ली: इन दिनों सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे सस्ता डेटा वार चल रहा है और यही वजह है कि आए दिन नए-नए प्लान पेश किए जा रहे हैं, लेकिन इन सबके बाद भी किसी भी कंपनी ने फ्री में कभी डेटा नहीं दिया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप फ्री में टॉकटाइम और डेटा पा सकते है। यह सभी ऐप आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगे।

M Cent Browser App

ये भी पढ़ें

बंद होंगे Facebook, Whatsapp और Instagram जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया एप, ये है बड़ी वजह

इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए अपनी पसंदीदा साइट विजिट करने पर आपको पॉइंट्स मिलेंगे है, जिन्हे रीडीम करके आप रिचार्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके जरिए आप क्रिकेट के स्टोर भी देख सकते हैं।

Pocket Money App

इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इस ऐप के जरिए अन्य ऐप्स डाउनलोड करने पर आपके ऐप वॉलिट में पैसे मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन रिचार्ज करने में कर सकते हैं। साथ ही कैशबैक कूपन भी मिलता है।

PayTunes App

यह ऐप थोड़ा अलग है, क्योंकि यह ऐप आपकी रिंगटोन को ऐड में बदल देता है, जिसके बाद आपको हर कॉल के लिए एक अमाउंट मिलता है, जिसे रीडीम करके रिचार्ज कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप को GMASA Awards 2016 में बेस्ट इंटरटेन्मेंट ऐप का अवॉर्ड दिया गया था।

Earn Talktime App

इस ऐप को डाउनलोड करने पर आपको पैसे मिलेंगे, जिससे आप फोन रीचार्ज करने या फिर शॉपिंग करने में कर सकते हैं। इतना ही नही इस ऐप को दोस्तों के साथ शेयर करने पर भी आपको पैसा मिलेगा।

Get Wallet Cash & Recharge App

बता दें कि इस ऐप की पेटीएम के साथ साझेदारी है यानी इस ऐप में जीते हुए पैसे को आप पेटीएम में ट्रांसफर कर सकते हैं। दरअसल, इस ऐप में हर दिन कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाता है अगर आप इसमें हिस्सा लेते है और जीत जाते हैं तो आपके ऐप में जीत की रकम डाल दी जाती है, जिसे बाद में पेटीएम में ट्रांसफर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

LG G7 Plus ThinQ भारत में लॉन्च, Oneplus 6 को देगा टक्कर
Published on:
07 Aug 2018 03:03 pm
Also Read
View All