फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.6 के साथ 16 मेगापिक्सल और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बता दें कि फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर का भी काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, FM radio और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।