ऐप वर्ल्ड

इन ऐप्स के जरिए घर बैठे कर सकते हैं ये जरूरी काम

अब खाने के लिए ऐसी ऐप्स आ गई हैं जो घर बैठे ही आपको टेस्टी भोजन उपलब्ध करवा सकती हैं।
2 min read
Food Delivery Apps

आज टेक्नोलॉजी का युग है और अब लोग अपने अधिकतर कार्यों को टेक्नोलॉजी की मदद से ही करना पसंद करते हैं। अब टेक्नोलॉजी के बीच ऐप सिस्टम शुरू हो गया है, जिसके जरिए लोग अपनी जरूरत की चीजों को ऑर्डर करते हैं। ऐप्स के जरिए कपड़े मंगाए जा सकते हैं, यात्रा की टिकट्स बुक की जा सकती हैं, सिनेमा या किसी शो की टिकट्स बुक की जा सकती हैं, सामान बेचा या खरीदा जा सकता है, खाना मंगाया जा सकता है, रेस्टोरेंट्स और होटल में टेबल भी बुक की जा सकती है। इंसान की सबसे बड़ी जरूरत होती हैं रोटी, कपड़ा और मकान। इस समय भारत में ये पांच फूड ऐप्स सबसे ज्यादा फेमस हैं, जिनके जरिए आप डिस्काउंट के साथ फूड ऑर्डर कर सकते हैं और चाहें तो किसी रेस्टोरेंट या होटल में भी जाकर भी खा सकते हैं।

फूडपांडा
जर्मन ऐप बेस्ड कंपनी फूडपांडा भारत के साथ-साथ रूस, बांग्लादेश, सिंगापुर, हांगकांग जैसे 22 देशों में कार्य कर रही है। 2012 में शुरू हुई इस कंपनी के साथ 40 हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट्स जुड़े हुए हैं।

टेस्टी खाना
ऐप बेस्ड कंपनी टेस्टी खाना 2007 में शुरू हुई थी और इस कंपनी ने भारतीय लोगों को दिलों में जल्दी जगह बनाई है। इस भारतीय कंपनी से 7 हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट्स और होटल जुड़े हुए हैं।

उबर ईट्स
ऐप बेस्ड फूड ऑर्डर एंड डिलीवरी कंपनी उबर ईट्स, उबर की कंपनी है। 2014 में शुरू हुई ये कंपनी देश और दुनिया के कई हिस्सों में अपनी सेवा दे रही है। इस कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ 30 मिनट फूड डिलीवरी करती है।

जोमेटो
ऐप बेस्ड कंपनी जोमेटो को भारतीय लोगों ने शुरू किया है। 2008 में शुरू हुई इस कंपनी को पहले फूडीबे के नाम से जाना जाता था बाद में इसका नाम बदलकर जोमेटो कर दिया गया। जोमेटो भारत के साथ-साथ ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया इंडोनेशिया, यूएस, यूके, कनाडा, इटली, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे 23 देशों कार्य कर रही है।

स्विगी
भारतीय ऐप बेस्ड फूड ऑर्डर एंड डिलीवरी कंपनी स्विगी 2014 से कार्य कर रही है। इस कंपनी को भारत में काफी ज्यादा जाना जाता है, क्योंकि इस कंपनी ने बहुत कम समय में खुद को स्थापित किया है। ये ऐप बेस्ड कंपनी फूड ऑर्डर, ऑनलाइन पेमेंट, कैश ऑन डिलीवरी जैसी सुविधाएं देती है।

Published on:
26 Mar 2018 09:37 am