ऐप वर्ल्ड

बिना इंटरनेट के ही Paytm से ट्रांसफर कर सकते हैं पैसे, जाने ऐसे ही कई और शानदार फीचर्स

आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे जो बड़े काम के हैं लेकिन इनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

2 min read
Jul 19, 2018
बिना इंटरनेट के ही Paytm से ट्रांसफर कर सकते हैं पैसे, जाने ऐसे ही कई और शानदार फीचर्स

नई दिल्ली: जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उन्होंने Paytm ऐप भी इस्तेमाल किया होगा जिसकी मदद से किसी भी शख्स को कुछ ही सेकंड में पैसे भेजे जा सकते हैं साथ ही मंगवाए भी जा सकते हैं। इस ऐप ने लोगों की कैश की समस्या को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है और अब लोगों को अपने पर्स में भारी भरकम रकम रखकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती। आप सभी पेटीएम जरूर करते होंगे लेकिन आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे जो बड़े काम के हैं लेकिन इनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।

ये भी पढ़ें

पेटीएम की कैशबैक स्कीम में करोड़ों का घोटाला

बिना इंटरनेट के करें ट्रांजैक्शन

अभी तक आपको पेटीएम में पैसे ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती थी लेकिन हाल ही में पेटीएम ने टैप कार्ड लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट कर सकते हैं। इस टाइप कार्ड से पेमेंट करने के लिए महज एक सेकंड का समय लगता है ऐसे में ये ऑनलाइन पेमेंट का एक अच्छा विकल्प है इसके लिए आपको अपने पास स्मार्टफोन रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

बोलकर भेज सकते हैं पैसे

पेटीएम के इस फीचर से आप अभी तक बिल्कुल अनजान रहे होंगे लेकिन हम आपको बता दें की पीटीएम से आप महज बोलकर भी पसे भेज सकते हैं। दरअसल यह सुविधा iphone यूजर्स को ही मिलेगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित पर्सनल असिस्टेंट Siri को कमांड देना पड़ता है और इतने भर से ही पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें

फ्री में ले सकते हैं 999 रुपये वाली Amazon Prime मेंबरशिप, जानें कैसे
Published on:
19 Jul 2018 11:09 am
Also Read
View All