ऐप वर्ल्ड

Lockdown में घर बैठे खोलें Digital Locker, जानिए इसकी खासियत

Digital Locker ऑनलाइन सुरक्षित रखेगा आपके डॉक्यूमेंट्स अब तक इस ऐप को 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड

2 min read
What is Digital Locker and How to Open it in Lockdown

नई दिल्ली: दुनियाभर में Coronavirsu Lockdown के चलते लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को काम करने में काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। चलिए आज आपको एक ऐसे App ( DigiLocker App download ) की जानकारी देते हैं, जिसकी मदद से आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को Online सुरक्षित रख सकते हैं। इस ऐप ( DigiLocker.gov.in ) की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां सेव किए गए किसी भी डॉक्यूमेंट को देश के किसी भी कोने में इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी इसकी ई-कॉपी की मान्यता ओरिजनल डॉक्यूमेंट जितनी वैध मानी जाती है।

कैसे डाउनलोड करें Digital Locker

इस ऐप का नाम Digi Locker है, लेकिन इसे ज्यादातर लोग Digital Locker के नाम से भी जानते हैं। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Digi Locker के नाम से ये गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और यूजर्स की तरफ से ऐप को 4.2 स्टार दिए गए हैं। इस ऐप का पूरा साइज 18एमबी है। इस ऐप को चलता फिरता डॉक्यूमेंट बैंक भी कहा जाता है।

Digital Locker में कैसे अपलोड करें डॉक्यूमेंट्स

सबसे पहले इस ऐप को फोन में डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप के ओपेन होते ही बायीं तरफ ऑप्शन में जाकर Uploaded Documents पर क्लिक करेक किसी भी फाइल को यहां सेव कर सकते हैं। बता दें कि आपके डॉक्यूमेंट का फाइल का साइज 10MB से अधिक नहीं होना चाहिए।

Digital Locker की खासियत

इसकी मदद से आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट जैसे- एजुकेशन डिग्री, Aadhar Card, Pan Card, Voter ID, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस ( DL) को Online सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद आपको अपने डॉक्यमेंट को हाथ में लेकर घूमने की भी जरूरत नहीं पडे़गी। Digital Locker को भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है। ये ऐप खास करके उन लोगों के काम का है जो अक्सर अपने काम के लिए अपने डॉक्यूमेंट को साथ लेकर देशभर में धूमते रहते हैं, लेकिन कई बार डॉक्यूमेंट के छूट जाने या चोरी हो जाने की वजह से परेशान होने लगते हैं।

Published on:
07 May 2020 12:55 pm
Also Read
View All