मोबाइल

Samsung Galaxy A70s खरीदने का शानदार ऑफर्स, फ्री में मिल रहा वायरलेस हेडफोन

Samsung Galaxy A70s पर मिल रहा 1000 रुपये का डिस्काउंट EMI के तहत सिर्फ 2,416 रुपये में खरीद सकते हैं फोन 1,999 रुपये वाला वायरलेस हैडफोन मिलेगा फ्री

less than 1 minute read

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A70s को 1000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 28,999 रुपये और 30,999 रुपये है। फोन प्रिज्म क्रश रेड, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऑफर्स की बात करें तो फोन खरीने पर अगर MobiKwik से भुगतान करते हैं तो 1,000 रुपये सुपर कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा बिना ब्याज वाली ईएमआई के तहत फोन को सिर्फ 2,416 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन के साथ 1999 रुपये वाला वायरलेस हेडफोन भी मिलेगा। कंपनी फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy A70s specifications

स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और इसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन डुलल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और गैलेक्सी ए70एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर रन करता है। जरुरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

पावर के लिए फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Samsung Galaxy A70s में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Published on:
31 Jan 2020 05:34 pm
Also Read
View All