कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत क्रमश: 28,999 रुपये और 30,999 रुपये भारत में रखी गयी है। फोन प्रिज्म क्रश रेड, प्रिज्म क्रश ब्लैक और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। ऑफर्स की बात करें तो फोन खरीने वाले जियो सब्सक्राइबर्स को 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज के साथ दोगुना डेटा मिलेगा। वहीं एयरटेल सब्सक्राइबर्स 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा पाएंगे। वोडाफोन और आइडिया के सब्सक्राइबर्स मायवोडाफोन या मायआइडिया ऐप्स से 255 रुपये का रीचार्ज कराने पर 75 रुपये कैशबैक पाएंगे, जिसका लाभ करीब 50 रीचार्ज पा सकते हैं।