सैमसंग गैलेक्सी M10s में 6.4 इंच का HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन Exynos 7884B प्रोसेसर पर चलता है। इसमें पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15w फास्ट चार्जिंग के साथ है। इस स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है। फोन को Stone Blue और Piano Black कलर ऑप्शन में उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।