Flipkart सेल का आज आखिरी दिन 27,999 रुपये के शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं Asus 6Z Snapdragon 855 processor का इस्तेमाल
नई दिल्ली:Flipkart सेल का आज आखिरी दिन है। इस दौरान Asus के स्मार्टफोन खरीदने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है, लेकिन इसके लिए ICICI बैंक के कार्ड से भुगतान करना जरूरी है। अगर asus 6z की बात करें तो इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है और इस पर 4000 रुपये तक का एक्स्चेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
कीमत
Asus 6Z के बेस मॉडल 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 31,999 रुपये थी। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट की असल कीमत 34,999 रुपये रखी गयी थी। कंपनी ने अपने टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत में 5000 रुपये की कटौती करते हुए 34,999 रुपये में बेच रही है।
स्पेसिफिकेशन
Asus 6Z में 6.4 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 6 का प्रोटेक्सन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 855 processor का इस्तेमाल है और हैंडसेट Android 9 Pie पर बेस्ट ZenUI 6 पर काम करता है। फोन Twilight Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर व Sony IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियर कैमरा को पॉप-अप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करके लगातार दो दिन यूज कर सकते हैं।