Asus 6z को भारत में तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, दूसरे वेरिएंट 6 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये और तीसरे वेरिएंट 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। सेल में मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो खरीदारी के दौरान अगर ग्राहक एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।