मोबाइल

90 दिनों की वैधता के साथ Airtel ने 3 इंटरनेशनल प्लान किया लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त टॉकटाइम

JIO प्लान को टक्कर देने के लिए Airtel ने 3 इंटरनेशनल प्लान पेश किया है ताकि यूजर्स को जियो की तरफ जाने से रोका जा सके। इसमें 75 मिनट का टॉकटाइम मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 12:30 PM IST
airtel
90 दिनों की वैधता के साथ Airtel ने 3 इंटरनेशनल प्लान किया लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त टॉकटाइम

नई दिल्ली: JIO को टक्कर देने के लिए हर दिन airtel अपने नए-नए प्लान पेश कर रहा है और यही वजह है कि इस बार Airtel ने नेशनल नहीं बल्कि इंटरनेशनल प्लान पेश किया है ताकि यूजर्स को जियो की तरफ जाने से रोका जा सके। ये तीन प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जिसमें यूजर्स को 75 मिनट का टॉकटाइम मिलेगा।

Airtel के इस इंटरनेशनल रोमिंग प्लान में 196 रुपये, 296 रुपये और 446 रुपये वाला प्लान शामिल है। इसमें ग्राहकों को 20 मिनट, 40 मिनट और 75 मिनट का टॉकटाइम मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को इनेबल करने के लिए 199 रुपये की एक्टिवेशन फीस खत्म कर दी है। बता दें कि ये एक्टिवेशन फीस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स पर लगती थी। अगर इन तीनों प्लान की वैधता की बात करें तो 196 रुपये वाले प्लान की वैधता 1 दिन, 296 रुपये वाले प्लान की वैधता 30 दिन और 446 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

फिलहाल Airtel ने इन तीनों प्री-पेड इंटरनेशनल प्लान को 20 देशों के लिए पेश किया है। इसमें अमेरिका, यूके, कनाडा, चीन, जर्मनी,साउदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, हांगकांग, थाइलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका समेत कई देश शामिल हैं।

इससे पहले Airtel के 100 रुपये और 500 रुपये वाला प्लान अपडेट किया था। अगर 100 रुपये वाले पैक की बात करें तो इसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें 81.75 का टॉकटाइम मिलेगा। वहीं 500 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है और इसमें 420.73 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। हालांकि वैधता समाप्त हो जाने के बाद यूजर्स को आउटगोइंग कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन इनकमिंग कॉल का लाभ लाइफटाइम मिलता रहेगा। बता दें कि इन दोनों प्लान में आपको डेटा नहीं मिलेगा।

Published on: