मोबाइल

Airtel ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में शुरू की VoLTE सर्विस

Airtel ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में वॉयस ओवर LTE (VoLTE) सर्विस शुरू कर रही है।

2 min read
Airtel ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में शुरू की VoLTE सर्विस

नई दिल्ली:airtel ने सिक्किम और पश्चिम बंगाल में वॉयस ओवर LTE (VoLTE) सर्विस शुरू कर रही है। एयरटेल ने इस साल के शुरुआत में कोलकाता में हाई-स्पीड वायरलैस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी रोल आउट किया था। कंपनी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि इन दो राज्यों में VoLTE सर्विस के लिए एडिशनल डाटा चार्जिज नहीं किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि अगर 4G नेटवर्क नहीं होगा तो VoLTE कॉल्स ऑटोमेटिकली 3 जी/2 जी नेटवर्क में बैक हो जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को फ्री में देने का ऐलान किया है। हालांकि इसके लिए यूजर्स को 499 रुपये, 649 रुपये, 799 रुपये, 1199 रुपये, 1599 रुपये और 1999 रुपये या फिर 2999 रुपये का प्लान रिचार्ज करना होगा। दरअसल Airtel अपने इन सभी पोस्टपेड प्लान्स के तहत 3 महीन के लिए 1500 रुपये का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है। इतना ही नहीं एयरटेल अपने प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान भी फ्री में दे रहा है। यह प्लान 500 रुपये प्रति महीने का है।

ये भी पढ़ें

Airtel vs Jio: जानें 399 रुपये प्लान में कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा

गौरतलब है कि अगस्त में ही एयरटेल ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की थी, जिसे अब कंपनी ने रोलआउट कर दिया है। हालांकि ब्रॉडबैंड यूजर्स को इस ऑफर का लाभ कम से मिलेगा इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

एयरटेल इस ऑफर का लाभ नए और पुराने पोस्टपेड ग्राहक उठा सकते हैं। इसके तहत नए नेटफ्लिक्स यूजर्स को तीन महीने का नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान मिलेगा, लेकिन जो यूजर्स पहले से नेटफ्लिक्स को यूज करते हैं उन्हें नेटफ्लिक्स अकाउंट में 1500 रुपये का क्रेडिट मिलेगा। वहीं 3 महीने समाप्त होने के बाद नए नेटफ्लिक्स यूजर्स के एयरटेल पोस्टपेड अकाउंट में बिलिंग में 500 रुपये जुड़ जाएंगे। और पुराने यूजर्स का प्लान पहले की तरह ही चलता रहेगा।

इस ऑफर को रिडीम करने के लिए एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को My Airtel App या फिर Airtel TV App पर जाना होगा। और फिर एयरटेल थैंक्स पर जानाा। जहां यूजर्स को प्लान्स पर मिलने वाले बेनिफिट्स रिडीम कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे एयरटेल यूजर्स का काफी लाभ मिलने वाला है। साथ ही अपनी मनचाही फिल्म या शो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Airtel का महाधमाका: 3 महीने के लिए NETFLIX सब्सक्रिप्शन दे रहा बिलकुल फ्री
Published on:
04 Oct 2018 06:49 pm
Also Read
View All