मोबाइल

मुकेश अंबानी ने Jio की दूसरी सालगिरह पर यूजर्स को दिया ये बड़ा तोहफा

Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए दो ऑफर पेश किया है। एक तरफ जियो चॉकलेट खरीदने पर 1 जीबी डाटा दे रहा है तो दूसरी तरफ सेलिब्रेशन पैक दे रहा है।

2 min read
मुकेश अंबानी ने Jio की दूसरी सालगिरह पर यूजर्स को दिया ये बड़ा तोहफा

नई दिल्ली:Reliance Jio अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर अपने यूजर्स को कई तरह के ऑफर दे रहा है।एक तरफ जियो 5 रुपये वाले चॉकलेट पर 1 जीबी 4जी डाटा दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सेलिब्रेशन पैक लॉन्च किया है। इसके तहत यूजर्स को हर रोज 2 जीबी फ्री में डाटा दिया जाएगा। इस फ्री डाटा का लाभ यूजर्स 7 से 11 सितंबर तक उठा सकते हैं। यानी पूरे 5 दिनों के अंदर आपको 10 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।

बता दें कि हर रोज 2 जीबी डाटा अपने आप आपके अकाउंट में आ जाएगा। अगर आप पता करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में डाटा आया या नहीं तो इसके लिए आपको MyJio ऐप में जाना होगा और वहां माय प्लान सेक्शन में क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ Jio दे रहा 1GB 4G डेटा फ्री

इसके अलावा Reliance Jio अपने ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डेटा फ्री में दे रहा है। हालांकि यूजर्स को इसके लिए कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदना होगा। यूजर्स इस डेटा ऑफर का लाभ 5 रुपये के डेयरी मिल्क चॉकलेट, 40 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क क्रैकल, रोस्ट आलमंड, 40 और 80 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क फ्रुट्स ऐंड नट्स और 35 रुपये वाले डेयरी मिल्क लिकबेल्स को खरीद कर भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं Jio यूजर दूसरे जियो सब्सक्राइबर को फ्री डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ यूजर्स 30 सितंबर तक ही उठा सकते हैं।

ऐसे पाएं फ्री डेटा

MyJio ऐप के होमस्क्रीन पर फ्री डेटा ऑफर का बैनर लगा हुआ है, जिसपर आपको क्लिक करना है और इसके बाद पेज ओपेन होने पर आपको Participate Now बटन पर क्लिक करना है। इस दौरान आपको डेयरी मिल्क के खाली रैपर का बारकोड स्कैन कराना होगा, जिसके बाद आपके myjio अकाउंट में ये एक जीबी डेटा 7 से 8 दिनों के भीतर ऐड हो जाएगा। बता दें एक अकाउंट से एक बार ही पा सकेंगे 1जीबी फ्री डेटा।

ये भी पढ़ें

BSNL ने पेश किया 75 रुपये वाला प्रीपैड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा मिलेंगे ये बड़े फायदे
Published on:
08 Sept 2018 12:45 pm
Also Read
View All