Asus Zenfone 6 को इस दिन भारत में किया जाएगा लॉन्च फोन में Qualcomm Snapdragon 855 processor का इस्तेमाल पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी मौजूद है
नई दिल्ली:Asus Zenfone 6 को मिड जून में लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 16 जून को भारत में पेश किया जा सकता है। हालांकि इस लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
Asus Zenfone 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.4 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजूल्योशन 2340 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 6 का प्रोटेक्सन दिया गया है।इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 855 processor का इस्तेमाल किया गया है और हैंडसेट Android 9 Pie पर बेस्ट ZenUI 6 पर रन करता है। फोन को Twilight Silver और Midnight Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर व Sony IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियर कैमरा को पॉप-अप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्गिंग को सपोट करती है।
Asus Zenfone 6 को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। इसमें दो सिम के साथ एक एसडी कार्ड भी यूज कर सकते हैं।