मोबाइल

BSNL का बड़ा धमाका, 4 महीने की सर्विस यूजर्स को मिलेगी फ्री

Bsnl Broadband Bonanza Offer Bsnl यूजर्स को 4 महीने की सर्विस मिलेगी फ्री
less than 1 minute read
BSNL Users will get 4 months services for free
Bsnl Broadband Bonanza Offer

नई दिल्ली:bsnl ने अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्सस को चार महीने की सर्विस फ्री में दे रही है। इसका नाम Bsnl Broadband Bonanza Offer रखा गया है। इस ऑफर के जरिए कंपनी नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करेगी। इस ऑफर का लाभ नए और मौजूदा दोनों यूजर्स ले सकते हैं। चलिए विस्तार से इस प्लान की जानकारी देते हैं।

कैसे मिलेगा BSNL Bonanza offer का लाभ

BSNL Bonanza offer का लाभ सिर्फ यूजर्स को लॉन्ग-टर्म प्लान्स पर ही मिलेगा। ये ऑफर लैंडलाइन, डीएसएल, भारत फाइबर, BB ओवर वाई-फाई ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए सभी जगह पेश किया गया है। अगर यूजर्स 12 महीने वाला प्लान लेता है तो उसे 1 महीने की सर्विस फ्री मिलेगी यानी कुल 13 महीने का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अगर यूजर्स 24 महीने वाला पैक चुनता है तो उसे 3 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी यानी कुल 27 महीने का फायदा मिलेगा। वहीं 36 महीने वाला प्लान लेने पर यूजर्स को 4 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी। इस प्लान की कुल वैधता 40 महीने की हो जाएगी।

अगर आप बीएसएसएन का नया कनेक्शन लेने का प्लाान बना रहे हैं तो इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको 18003451500 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद जब आप प्लान सेलेक्ट कर रहे होंगे तो वहां 1 साल, 2 साल और 3 साल में से किसी एक प्लान को चुनना है। इसके अलावा यूजर कंपनी के कस्टमर पोर्टल पर जाकर भी नए कनेक्शन की रिकवेस्ट कर सकता है। मौजूदा यूजर्स को अपने सब्सक्रिप्शन रिन्यू कंपनी के ऐप या वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।

Published on:
10 Apr 2020 05:44 pm