फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा भी f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, aptX और FM रेडियो जैसे फीचर मौजूद हैं। इसके अवाला फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और डेडिकेटिड नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन भी दिया जा रहा है।