मोबाइल

इस ट्रिक से 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपका स्मार्टफोन महज 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा और इसकी बैटरी लंबे समय तक आपका साथ निभाएगी।

2 min read
Sep 28, 2018
इस ट्रिक से 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

नई दिल्ली: अगर आपने हाल-फिलहाल में कोई बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदा है तब तो उसमें चार्जिंग की कोई समस्या नहीं हो रही होगी लेकिन जो लोग अभी तक पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें अपना स्मार्टफोन चार्ज करने में काफी समय लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपका स्मार्टफोन महज 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा और इसकी बैटरी लंबे समय तक आपका साथ निभाएगी।

ये भी पढ़ें

इन गैजेट्स से बिना बिजली के चार्ज हो जाता है स्मार्टफोन, कीमत 500 रुपये से कम

ऐसे जल्दी चार्ज कर सकते हैं अपना स्मार्टफोन

अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन जल्दी चार्ज हो तो इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन को फ्लाइट मोड में डाल लेना चाहिए, दरअसल ऐसा करने से आपके सारे ऐप्स काम करना बंद कर देते हैं और इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी इन ऐप्स पर खर्च नहीं होती है और आप बड़ी आसानी और बहुत तेजी के साथ अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। आपको बता दें कि अपने स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए आप इसे ऑफ भी कर सकते हैं, ऐसा करने से भी स्मार्टफोन की बैटरी का खर्च बंद हो जाता है बैटरी जल्दी चार्ज होने लगती है।

इसके साथ ही जो लोग दूसरे स्मार्टफोन के चार्जर से अपना स्मार्टफोन चार्ज करते हैं उन्हें भी देर से चार्जिंग समस्या पेश आती है और इससे बचने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन चार्जर से फोन को चार्ज करना चाहिए, इससे फोन भी जल्दी चार्ज हो जाता है और बैटरी भी ख़राब नहीं होती है। इसके अलावा ज्यादा तापमान वाली जगह पर अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने में भी काफी समय लगता है। इसलिए अपने स्मार्टफोन को गर्म जगह पर रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

बिना बिजली के चार्ज करना है स्मार्टफोन तो बड़े काम आएगा ये गैजेट, कीमत महज 250 रुपये
Published on:
28 Sept 2018 03:01 pm
Also Read
View All